ICAI CA Final Result 2022 कैसे प्राप्त करें रिजल्ट?

ICAI द्वारा CA फाइनल परीक्षा 1 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज यानी 10 जनवरी 2023 को ICAI CA Final Result 2022  के नतीजे घोषित किए।

ICAI CA Final Result 2022

ICAI CA Final Result 2022 Hightlight

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 10 जनवरी 2023 को ICAI CA Final Result 2022 घोषित कर दिया है। ICAI द्वारा CA फाइनल परीक्षा 1 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन कोड द्वारा आप इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट- icai.org, icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट लेटेस्ट रिजल्ट देख सकते हैं।


जैसा कि आप जानते हैं, हर्ष चौधरी ने नवीनतम सीए परीक्षा परिणामों में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अंतिम परिणाम में 700 में से 618 अंक हासिल किए।


ICAI CA Final Result: कब हुई थी सीए परीक्षा


इससे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एक अधिकारी ने कहा था कि आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट का रिजल्ट और फाइनल रिजल्ट 2022 परीक्षा 10 जनवरी, 2023 से 15 जनवरी, 2023 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। आईसीएआई चार्टर्ड एकाउंटेंट इंटर की परीक्षाएं  2 नवंबर, 2022 से 17 नवंबर, 2022 तक आयोजित कि गई थीं। लेकिन अब इसे रिलीज कर दिया गया है.


ICAI CA Final Result 2022: कैसे प्राप्त करें रिजल्ट?

  • उम्मीदवार ICAI की वेबसाइट – icai.org, icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट लिंक पर जाएं।
  • उसके बाद अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और पिन नंबर सहित आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  • चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षा परिणाम 2022 और अंतिम स्कोर कार्ड प्राप्त करें और सहेजें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Official Website CLICK HERE 
Ulka News Homepage CLICK HERE 

Leave a Comment

WhatsApp Group Button